उदगीर शहर के आम नागरिक आज प्रशासन की निष्क्रियता और बढ़ते भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। जनता की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी कर सत्ता पक्ष ने केवल स्वार्थ और लूट की संस्कृति को जन्म दिया है।

शहर में फैला कचरा, बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या, पानीपट्टी के नाम पर हो रही लूट, और विभिन्न अवैध धंधों को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण — इन सबने उदगीरकरों का जीवन दूभर बना दिया है। जनता को न्याय और पारदर्शी प्रशासन दिलाने के लिए अब आवाज उठाना जरूरी हो गया है, ऐसा मत युवक कांग्रेस उदगीर शहराध्यक्ष आदर्श (सोनू) पिंपरे ने व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा — “शहर के नागरिकों को किसी भी काम के लिए जब प्रशासनिक दफ्तरों में जाना पड़ता है, तो वहां लाच और दलाली की लंबी श्रृंखला देखने को मिलती है। इससे जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास डगमगाने लगा है। इस परिस्थिति में बदलाव लाने की क्षमता केवल कांग्रेस पार्टी में है।”
विधायक अमित देशमुख, प्रदेश सचिव कल्याण पाटील साहेब, शहर अध्यक्ष मंजूरखा पठाण, शिवाजी हुडे और प्रिती भोसले के नेतृत्व में, जनता के आशीर्वाद से युवक कांग्रेस ने परिवर्तन की दिशा तय की है। जिला अध्यक्ष प्रवीण बिरादार, तालुकाध्यक्ष विवेक पंडितराव जाधव और उदगीर तालुका के सभी पदाधिकारीयों के सहयोग से युवक कांग्रेस शहर के हर वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएँ सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगी।
“हमारा उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि जनता का सम्मान और प्रशासन में पारदर्शिता स्थापित करना है। हम नागरिकों के साथ मिलकर इस लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर लड़ेंगे। आने वाले नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का विजय पताका परिषद भवन पर फहराकर ही नहीं रुकेंगे, बल्कि उदगीर शहर को सुशासन का एक आदर्श मॉडल बनाएंगे,” ऐसा ठाम संकल्प आदर्श (सोनू) पिंपरे ने व्यक्त किया।



