पूर्व मंत्री व विधायक संजय बनसोडे को प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र समाजभूषण पुरस्कार’ की घोषणा; २७ नवंबर को राज्यपाल के हाथों होगा सम्मान
विधायक संजय बनसोडे की झोली में एक और बड़ा सम्मा, साईदिशा प्रतिष्ठान देगा ‘महाराष्ट्र समाजभूषण पुरस्कार’, दिग्गजों ने दी बधाई:
उदगीर विधायक संजय बनसोडे को मिलेगा ‘महाराष्ट्र समाजभूषण पुरस्कार’, २७ नवंबर को मुंबई में भव्य समारोह
उदगीर (संवाददाता):रफ़्तार हिंदुस्तान की

पूर्व मंत्री तथा उदगीर-जळकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय बनसोडे को मुंबई के साईदिशा प्रतिष्ठान की ओर से प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र समाजभूषण पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई है। उदगीर निर्वाचन क्षेत्र का कायाकल्प कर देश के मानचित्र पर इसकी अलग पहचान बनाने, सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय कार्य करने तथा सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल क्षेत्रों को दिए गए उनके विशेष योगदान को देखते हुए इस पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया है।
२७ नवंबर को मुंबई में होगा सम्मान समारोह
यह भव्य पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार, २७ नवंबर २०२६ को शाम ६ बजे यशवंत नाट्य मंदिर, माटुंगा (मुंबई) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल के हाथों विधायक संजय बनसोडे को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
प्रशासनिक, कला और संगीत जगत की हस्तियां भी होंगी सम्मानित
साईदिशा प्रतिष्ठान के संस्थापक-अध्यक्ष दत्तात्रय बालकृष्ण माने के नेतृत्व में वर्ष २००० से विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायी कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष अन्य प्रमुख पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है:
सेवा रत्न पुरस्कार (प्रशासनिक सेवा): महेंद्र कल्याणकर (IAS), विनिता देव सिंघल (IAS), अशोक काकडे (IAS), सूरज मांढरे (IAS), सुहास दिवसे (IAS), अजित कुमार (IAS) और स्वाती म्हसे पाटील (IAS)।
रणझुंजार पुरस्कार: विजय सिंह (IPS) और बजरंग बनसोडे (DCP)।
नटसम्राट बालगंधर्व पुरस्कार (संगीत व गायन): शंकर महादेवन, कुमार सानू, वैशाली सामंत, अजय-अतुल, सुरेश वाडकर, हृदयनाथ मंगेशकर, पियुष पानवर, स्वप्नील बांदोडकर, श्रीनिवास खळे, जगदीश खेबुडकर और यशवंत देव।
अभिनय और चित्रपट क्षेत्र: अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, अशोक सराफ, सयाजी शिंदे, भाऊ कदम, सई ताम्हणकर, मकरंद देशपांडे, मुरली शर्मा, मोहन जोशी, रोहिणी हट्टंगडी, भरत जाधव, सिद्धार्थ जाधव, दिलीप प्रभावळकर, कविता लाड और मकरंद अनासपुरे सहित अन्य कलाकार। इसके अलावा बाल कलाकारों और चिकित्सा क्षेत्र की हस्तियों को भी गौरवान्वित किया जाएगा।
प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र समाजभूषण पुरस्कार’ की घोषणा होने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधायक संजय बनसोडे को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।









