भगवान पाटील तलेगावकर 18 वोटों के साथ लगातार दूसरी बार विजयी
लातूर (विशेष संवाददाता):रफ़्तार हिंदुस्तान की

जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (Latur DCC Bank) के संचालक मंडल चुनाव के नतीजों में भगवानराव पाटील तलेगावकर ने लगातार दूसरी बार संचालक पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप पाटील नागराल को 4 मतों के अंतर से पराजित किया।
सोमवार (16 नवंबर 2026) को हुई मतगणना में बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंतिम परिणामों के अनुसार, भगवानराव पाटील तलेगावकर को 18 मत प्राप्त हुए, जबकि दिलीप पाटील नागराल को 14 मत मिले। इस तरह भगवानराव पाटील ने लगातार दूसरी बार बैंक के संचालक मंडल में अपनी जगह पक्की कर ली।
उनकी इस लगातार दूसरी जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और सहकार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर और आतिशबाजी कर उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी।








