उदगीर में कल भव्य जाहिर सभा; हजरत टीपू सुल्तान (रह.) की जयंती पर गूंजेगा ‘शेर-ए-हिंद’ का इतिहास
उदगीर (संवाददाता):रफ़्तार हिंदुस्तान की

देश की आजादी की लड़ाई के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी, ‘शेर-ए-हिंद’ और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विश्व प्रसिद्ध हजरत टीपू सुल्तान (रह.) की जयंती के अवसर पर उदगीर में भव्य जाहिर सभा का आयोजन किया गया है। सार्वजनिक जयंती महोत्सव युवक समिति, उदगीर के तत्वावधान में यह कार्यक्रम गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को सायं 7:00 बजे शहर के पत्तेवार चौक पर संपन्न होगा।
इस जाहिर सभा में प्रमुख वक्ता के रूप में मा. एड. अविनाश धायगुडे, मा. सरफराज अहमद और मौलाना मोहम्मद मुजाहिदुल इस्लाम उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे। वक्तागण हजरत टीपू सुल्तान के जीवन संघर्ष, उनकी अद्वितीय देशभक्ति, वीरता और कौमी एकता के संदेश पर प्रकाश डालेंगे।
आयोजक सार्वजनिक जयंती महोत्सव युवक समिति ने बताया कि टीपू सुल्तान केवल एक शासक नहीं, बल्कि मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले महान योद्धा थे। समिति के पदाधिकारियों ने शहर के सभी धर्मों और वर्गों के नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आपसी भाईचारे के इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।









