उदगीर में फय्याज शेख को मिला नया पद, विधायक संजय बनसोडे के सुझाव पर हुई नियुक्ति
उदगीर/ रफ़्तार हिंदुस्तान की

उदगीर-जळकोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और पूर्व मंत्री संजय बनसोडे के मार्गदर्शन व सुझाव पर पूर्व नगरसेवक फय्याज नसरुद्दीन शेख को ‘संजय गांधी निराधार अनुदान योजना समिति’ (तालुका उदगीर) का सदस्य नियुक्त किया गया है।
लातूर के जिलाधिकारी डॉ. भारत बास्टेवाड ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। जिले के पालकमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले की अनुशंसा पर गठित इस महत्वपूर्ण तालुका स्तरीय समिति में फय्याज नसरुद्दीन शेख को सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति के रूप में अशासकीय सदस्य की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनता के बीच हमेशा सक्रिय रहने वाले और जमीनी स्तर पर काम करने वाले फय्याज शेख की इस नियुक्ति से अब उदगीर तालुका के निराधार, बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और गरीब तबके के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा और त्वरित लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अपनी नियुक्ति पर फय्याज शेख ने विधायक संजय बनसोडे और पालकमंत्री शिवेंद्रराजे भोसले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। इस नियुक्ति के बाद उदगीर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।








