उदगीर में पत्रकारों के बच्चों का सम्मान

उदगीर :रफ़्तार हिंदुस्तान की

 

 

संयुक्त महाराष्ट्र पत्रकार महासंघ की लातूर जिला शाखा की ओर से पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह रविवार, 23 अगस्त को उदगीर में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में न्यूज 18 के पत्रकार विलास बडे ‘राष्ट्रहित में पत्रकारों का योगदान’ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कार्यक्रम शासकीय विश्रामगृह, रेलवे स्टेशन रोड, हावगी स्वामी महाविद्यालय के पास, उदगीर में होगा। इसमें उदगीर, देवणी, निलंगा, शिरूर अनंतपाल, चाकूर, अहमदपुर और जळकोट तहसील के पत्रकारों के मेधावी बच्चों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय बनसोडे, जिलाधिकारी भारत बास्टेवाड, उपजिलाधिकारी सुशांत शिंदे, तहसीलदार राम बोरगांवकर, पूर्व विधायक गोविंद केंद्रे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

पत्रकारों से अपने मेधावी बच्चों के नाम कार्यक्रम के लिए दर्ज कराने की अपील की गई है। नाम जिला मार्गदर्शक अभय मिरजकर, माधव पाटील, विनायक चाकुरे, रोशन मुल्ला, मनोज बोरगे, सोमनाथ काळे, श्रीनिवास सोनी, वैजनाथ साबणे, जावेद शेख तथा संबंधित तहसील अध्यक्षों और पदाधिकारियों के पास जमा कराए जा सकते हैं।

यह अपील संयुक्त महाराष्ट्र पत्रकार महासंघ के लातूर जिलाध्यक्ष बबन कांबले और जिला सचिव इरफान शेख ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *