
उदगीर :महाराष्ट्र
मुन्नू नामक एक व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार, उनकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर है और वे कई बातें ठीक से समझ नहीं पाते हैं। इसी कारण परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
परिजनों ने बताया कि मुन्नू के अचानक लापता होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मुन्नू कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत परिजनों से संपर्क करें।
परिजनों ने मुन्नू की तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पोस्ट पहुंचाने की अपील की है, ताकि उनकी तलाश में मदद मिल सके।
संपर्क : 8551978349
परिजनों ने कहा कि मुन्नू के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उपरोक्त नंबर पर तत्काल सूचना दें।









