तबस्सुम तांबोली बनीं एमडी (आयुर्वेद), क्षेत्र का नाम किया रोशन

इंदापुर की बेटी तबस्सुम तांबोली बनीं एमडी (आयुर्वेद), क्षेत्र का नाम किया रोशन

​इंदापुर (पुणे):रफ़्तार हिंदुस्तान की

कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर इंदापुर निवासी डॉ. तबस्सुम हारून तांबोली ने आयुर्वेद चिकित्सा में उच्च पदवी ‘एमडी (मेडिसिन)’ सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर है।

​डॉ. तबस्सुम ने स्वर्गीय केदारी रेडेकर आयुर्वेद कॉलेज, गडहिंग्लज (कोल्हापुर) से अपनी यह उच्च शिक्षा पूरी की है। वे शिक्षक हारून रामजनभाई तांबोली और श्रीमती जुलेखा हारून तांबोली की पुत्री हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल कर इंदापुर शहर का नाम रोशन किया है।

​चिकित्सा क्षेत्र के जरिए वे समाज की उत्कृष्ट सेवा करती रहें, इसी कामना के साथ स्थानीय नागरिकों व परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool