विलासराव देशमुख की स्मृति में उदगीर में 14 अगस्त को नि:शुल्क नेत्र जांच शिवि
उदगीर, प्रतिनिधि।रफ़्तार हिंदुस्तान की

लोकनेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विलासराव देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उदगीर में शुक्रवार, 14 अगस्त को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उदगीर की ओर से आयोजित यह शिविर नांदेड रोड स्थित मोरे नेत्र अस्पताल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
शिविर में नागरिकों की आंखों की जांच कर आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निदान एवं आवश्यक मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तानाजी मोरे शिविर में प्रमुख विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों ने उदगीर शहर एवं तालुका के नागरिकों से बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क नेत्र जांच का लाभ लेने की अपील की है।
शिविर के आयोजन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कल्याण पाटील, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव मधुकर एकुरकेकर, उदगीर तालुका कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बिरादार, उदगीर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंजूरखा पठाण, युवक कांग्रेस उदगीर तालुकाध्यक्ष विवेक जाधव तथा शहराध्यक्ष आदर्श पिंपरे सहित कांग्रेस पदाधिकारी सहयोग कर रहे हैं।









