संग्राम जगताप के भड़काऊ बयान पर कार्रवाई की मांग

लातूर/रफ़्तार हिंदुस्तान की

दक्खन टाइगर संगठन, महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष सय्यद सलीम के नेतृत्व में संगठन की ओर से अहमदनगर के विधायक संग्राम जगताप के कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानों के विरोध में कलेक्टर को निवेदन दिया गया।

इनिवेदन में आरोप लगाया गया कि विधायक संग्राम जगताप द्वारा मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं। संगठन ने इन बयानों की निष्पक्ष जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर दक्खन टाइगर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सय्यद सलीम, एडवोकेट शहजादी आपा, संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में नौजवान साथी, SDPI के जिम्मेदार पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सय्यद सलीम ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी व्यक्ति को धर्म या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने और सामाजिक माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष साबित होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जाए और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उचित कानूनी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *