मुंबई :रफ़्तार हिंदुस्तान की

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद पर अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठाण की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
साजिद खान पठाण अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कांग्रेस ने उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति कार्य को देखते हुए उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी दी है।
उनकी नियुक्ति से कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग को राज्य में और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही आगामी समय में संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी का जनसंपर्क बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उनके सामने होगी।









