हरंगुल-हडपसर एक्सप्रेस में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, खड़े होने तक की जगह नहीं!
पुणे/लातूर:रफ़्तार हिंदुस्तान की

पुणे की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हरंगुल-हडपसर एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेन के डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।
रोजगार, शिक्षा और अन्य कामों के लिए पुणे जाने वाले यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह है, लेकिन सीटों के मुकाबले यात्रियों की संख्या कहीं अधिक होने से लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों के बीच पुणे जाने का उत्साह (“चला जाऊ पुण्याला”) साफ नजर आ रहा है, हालांकि भारी भीड़ के चलते सफर में परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस मार्ग पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने या फेरे बढ़ाने की मांग की है।








