उदयगिरी की केतकी चवळे का राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन
विभागीय प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, उदगीर का बढ़ाया मान
उदगीर लातूर/ रफ़्तार हिंदुस्तान की

महाराष्ट्र उदयगिरी कनिष्ठ महाविद्यालय, उदगीर की छात्रा केतकी विजयकुमार चवळे ने शालेय विभागीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता के साथ ही उनका चयन राज्यस्तरीय शालेय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य तथा जिला क्रीड़ा कार्यालय के अंतर्गत धाराशिव में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की विभागीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में केतकी ने यह उपलब्धि हासिल की।
केतकी को क्रीड़ा संचालक प्रा. सतीश मुंढे और प्रा. रमजू शेख का मार्गदर्शन मिला।
उनकी इस सफलता पर महाराष्ट्र एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष बसवराज पाटील नागराळकर, उपाध्यक्ष एड. प्रकाश तोंडारे, उपाध्यक्ष बसवराज पाटील मलकापूरकर, सचिव डॉ. रामप्रसाद लखोटिया, सहसचिव मल्लिकार्जुन चिल्लरगे, सहसचिव प्रशांत पेन्सलवार, कोषाध्यक्ष महादेव नौबदे, संस्था के सभी सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. मस्के, उपप्राचार्य डॉ. एस. एन. हल्लाळे तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने केतकी का अभिनंदन किया और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।









