लातूर–हड़पसर स्पेशल ट्रेन 2 से 6 नवंबर तक दौड़ेगी, 24 डिब्बों के साथ चलेगी

लातूर-हड़पसर (पुणे) दिवाली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का ऐलान; 4 फेरे लगाएगी, नियमित करने की भी उठी मांग

​लातूर:रफ़्तार हिंदुस्तान की

दिवाली पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने लातूर–हड़पसर (पुणे)–लातूर दिवाली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01429 और 01430 दोनों दिशाओं से 4-4 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 2 से 6 नवंबर के दौरान सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

​लातूर से समय:

गाड़ी संख्या 01429 लातूर से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। 331 किलोमीटर का यह सफर 6 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा।

​हड़पसर से समय:

वापसी में गाड़ी संख्या 01430 हड़पसर से दोपहर 4:05 बजे रवाना होगी और रात 9:20 बजे लातूर पहुंचेगी।

​इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन:

रास्ते में यह ट्रेन हरंगूल, मुरुड, धाराशिव, बार्शी टाउन, कुर्डूवाडी, जेऊर और दौंड स्टेशनों पर रुकेगी।

​कुल 24 डिब्बे होंगे:

ट्रेन में 1 एसी फर्स्ट क्लास, 3 एसी टू-टियर, 5 एसी थ्री-टियर, 9 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआर सहित कुल 24 कोच होंगे।

​ट्रेन को नियमित करने की मांग:

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मध्य रेलवे क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य संजय निलेगांवकर ने मांग की है कि इस स्पेशल ट्रेन को सिर्फ दिवाली तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे आगे भी नियमित (परमानेंट) रूप से चलाया जाए। उन्होंने इसके लिए पहले भी पत्र लिखकर मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool