उदगीर में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को निमंत्रण

उदगीर में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्र

खेल एवं युवा कल्याण, बंदरगाह मंत्री संजयजी बनसोडेने दि जानकारी

उदगीर/लातूर महाराष्ट्र

रफ़्तार हिंदुस्तान की

उदगीर में निर्मित विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है. राज्य के खेल एवं युवा कल्याण, बंदरगाह मंत्री संजय बनसोडे ने बताया कि समारोह जल्द ही पूरा किया जाएगा.मराठवाड़ा में एक बहुत ही सुंदर और भव्य बौद्ध विहार लातूर जिले के उदगीर में बनाया गया है और यह बौद्ध विहार कर्नाटक राज्य के गुलबर्गा शहर की तर्ज पर बनाया गया है।यह विहार लगभग साढ़े चार एकड़ में बनाया गया है और यह मराठवाड़ा का सबसे भव्य-दिव्य बौद्ध विहार है।साथ ही नवनिर्मित तहसील कार्यालय,पंचायत समिती कार्यालय इमारत, प्रशासकीय इमारत, शादी खाना, वीरशैव लिंगायत भवन, तिरु बॅरेजेस और जलकोट की प्रशासकीय इमारत, शासकीय विश्रामगृह इमारत एसे विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया।
उन्होंने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया। इस अवसर पर संजय बनसोडे की पत्नी शिल्पाताई बनसोडे, चिरंजीव शांतनु बनसोडे, सुकन्या सानवी बनसोडे एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool