वाढवणा जिला परिषद से रऊफ शेख को टिकट देने की उठी जोरदार मांग

पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा और जनसेवा में सक्रिय, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रऊफ शेख का नाम क्षेत्र से चर्चा में

उदगीर/रफ़्तार हिंदुस्तान की

आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की सरगर्मी के बीच वाढवणा जिला परिषद गट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता रऊफ शेख को पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की जोरदार मांग क्षेत्र की जनता द्वारा की जा रही है।गौरतलब है कि वाढवणा गट को इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा और जनसेवा में सक्रिय, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रऊफ शेख का नाम क्षेत्र में सर्वाधिक चर्चा में है। वे न केवल उदगीर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व पूर्व मंत्री संजय भाऊ बनसोडे के कट्टर समर्थक हैं, बल्कि जनता के बीच अपनी मेहनत, सच्चाई और निस्वार्थ सेवा से एक खास पहचान बना चुके हैं।

रऊफ शेख ने किसी राजनीतिक परिवार से न होते हुए भी, एक सामान्य गरीब परिवार से उठकर केवल अपने कार्यों के बल पर तीन बार ग्रामपंचायत सदस्य का कार्यभार संभाला है। अपने कार्यकाल में उन्होंने गाव में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएँ लाकर, सभी जाति-धर्म के लोगों के व्यक्तिगत व सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता दी है।

हर वर्ग का समर्थन और गहरी जनसंपर्क क्षमता

रऊफ शेख का जनसंपर्क सिर्फ वाढवणा तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे उदगीर विधानसभा क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने अपनी कार्यशैली, वक्तृत्व कौशल और समस्याओं को हल करने की क्षमता के बल पर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी वर्गों में विश्वास कायम किया है।

पार्टी और क्षेत्र को होगा लाभ

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता का मानना है कि रऊफ शेख जैसे जमीनी, ईमानदार और सर्वधर्मीय नेता को टिकट देना पार्टी के लिए एक विजयी कदम साबित होगा। उनका अनुभव, प्रशासनिक जानकारी और जनता से जुड़ाव निश्चित रूप से बढ़त दिलाने वाला है। वाढवणा गट के कोने-कोने से, विभिन्न समाजों, धर्मों, जातियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की यह एकमत मांग सामने आ रही है कि रऊफ शेख को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि इस क्षेत्र को एक मजबूत, कर्मठ और सच्चा जनप्रतिनिधि मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool