उदगीर में सिटी बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग

उदगीर (रफ़्तार हिंदुस्तान की):

 

उदगीर शहर में बंद पड़ी सिटी बस (सीटी बस) सेवा को पुनः शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपकर आम नागरिकों की सुविधा के लिए शहर बस सेवा तत्काल शुरू करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि उदगीर महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्र है। पिछले कुछ वर्षों में शहर का तेजी से विस्तार हुआ है और इसकी सीमा मलकापुर, सोमनाथपुर, निडेबन, पिंपरी तथा मादलापुर जैसे उपनगरों तक पहुंच गई है।

शहर में विभिन्न शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग, कारखाने और बड़ी बाजारपेठ होने के कारण प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, कर्मचारी, मजदूर, किसान और आम नागरिक आवागमन करते हैं। बढ़ती आबादी और निजी वाहनों के अधिक उपयोग से शहर में यातायात दबाव और जाम की समस्या भी बढ़ रही है।

नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद की सिटी बस सेवा कई वर्षों तक संचालित होती थी, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण यह सेवा बंद हो गई। इसके चलते लोगों को ऑटो रिक्शा, दोपहिया और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण ऑटो रिक्शा किराए में वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के रूप में सिटी बस सेवा शुरू करना समय की आवश्यकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप जोधळे, सचिन कांबळे, दीपक गायकवाड और इमरान शेख ने नगर परिषद की अध्यक्ष स्वातीताई हुडे को ज्ञापन सौंपकर शहरवासियों के हित में जल्द से जल्द सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool