विशाल रक्तदान शिविर, 97 रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 97 हेलमेट

उदगीर:रफ़्तार हिंदुस्तान की

 

उदगीर तालुका माहेश्वरी सभा की ओर से स्वर्गीय नरसिंगदासजी लखोटिया की स्मृति में 16 जून 2026 (मंगलवार) को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

स्व. नरसिंगदासजी लखोटिया (97 वर्ष) का 5 जून 2026 को निधन हो गया था। वे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रामप्रसाद लखोटिया के पिता थे। उनकी स्मृति को सम्मान देने के लिए माहेश्वरी सभा ने एक अनोखी पहल की है।

सभा के अध्यक्ष श्रीनिवास सोनी ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले पहले 97 रक्तदाताओं को 97 हेलमेट भेंट किए जाएंगे। इस उपक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा का संदेश देना है।

सभा का संदेश है – “रक्तदान ही जीवनदान है” तथा “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं”।

रक्त संग्रह का कार्य लातूर के भालचंद्र ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया जाएगा।

माहेश्वरी समाज की इस अनूठी पहल की उदगीर तथा आसपास के क्षेत्रों में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool