पूर्व मंत्री विधायक संजय बनसोडे ने मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से की मांग
उदगीर :रफ़्तार हिंदुस्तान की

उदगीर शहर कर्नाटक सीमा से लगा एक महत्वपूर्ण शहर है, जिसकी आबादी करीब एक लाख है। यहां स्थित 200 बेड का सामान्य अस्पताल उदगीर, जळकोट समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और कर्नाटक के बिदर जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण वर्तमान व्यवस्था अब अपर्याप्त साबित हो रही है।
इसी को देखते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक Sanjay Bansode ने मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से उदगीर के सामान्य अस्पताल की क्षमता 200 से बढ़ाकर 300 बेड करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन सौंपा।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विधायक संजय बनसोड़ ने कहा कि उदगीर और जळकोट क्षेत्र के हजारों मरीज इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। मौजूदा बेड क्षमता कम पड़ रही है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। अस्पताल को 300 बेड का बनाने के साथ आधुनिक सुविधाएं और नई इमारत की भी आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से पहले ही उदगीर में ट्रॉमा केयर सेंटर, अलग ओपीडी भवन, ऑक्सीजन प्लांट, 200 बेड अस्पताल और आधुनिक एंबुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वाढवणा बु. में ग्रामीण अस्पताल तथा मंगरुळ और घोणसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शुरू किए गए हैं।
विधायक Sanjay Bansode ने कहा कि अस्पताल की क्षमता बढ़ने से अधिक डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ उपलब्ध होंगे, जिससे गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने सरकार से इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।









