मुंबई ।रफ़्तार हिंदुस्तान की

महाराष्ट्र सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय (डीजीआईपीआर) ने नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण सूचनाओं को सीधे पहुंचाने के लिए अपना आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल और पब्लिक ऐप अकाउंट शुरू किया है।
अब लोग DGIPR, Govt of Maharashtra नाम से व्हाट्सऐप चैनल और @mahadgipr नाम से पब्लिक ऐप पर जुड़कर सरकार की योजनाओं, फैसलों, घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट की प्रमाणित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय लंबे समय से सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहा है। सरकारी योजनाओं और जनहित की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की प्रतिक्रियाएं सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी यह विभाग निभाता है।
डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए अब व्हाट्सऐप चैनल और पब्लिक ऐप के जरिए भी नागरिकों तक तेज, सही और आधिकारिक जानकारी पहुंचाई जाएगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और चैनलों से ही प्रमाणित जानकारी प्राप्त करें।
👉🏽 व्हॉट्सॲप चॅनल:
https://whatsapp.com/channel/0029VbBTiPx5Ui2ZR3iQwV3I
👉🏽 पब्लिक ॲप:
https://public.app/user/profile/aaSpb26TIpVKSSUlGc7wkCxA1to1
👉🏽 महासंवाद:
👉🏽 एक्स (ट्विटर):
👉🏽 फेसबुक:
https://www.facebook.com/MahaDGIPR
👉🏽 इन्स्टाग्राम:
https://www.instagram.com/mahadgipr
👉🏽 युट्यूब:
https://www.youtube.com/MAHARASHTRADGIPR
👉🏽 टेलिग्राम:
https://t.me/MahaDGIPR
👉🏽 डेलिहंट:
https://profile.dailyhunt.in/mahasamvad









