मुसलमानों के अधिकारों के मुद्दे पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन, जल्द बनेगी एक्शन कमेटी

24 जुलाई 2026 को कॉस्टिट्युशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली मे आईएमसीआर और एपीसीआर तंज़ीम द्वारा देश के अलग अलग राज्यों मे सोची समझी रणनीति के तहत मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा, जिसमे उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, असम, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, औऱ भी बहुत सी जगह है जहाँ पर लगातार मुसलमानों को, मस्जिद, मदरसो, खानकाओ, दरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है, मुसलमान को जगह जगह मारा जा रहा है, इन्ही सब मुद्दों को लेकर एक मीटिंग रखी गई थी।
मीटिंग पर मौजूद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व विदेश मंत्री भारत सरकार सलमान खुर्शीद साहब, पूर्व राज्यसभा सांसद अदीब सिद्दीकी साहब, एपीसीआर के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान साहब, राष्ट्रीय उलेमा कॉन्सिल के सदर आमिर रशीदी साहब, पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर फारुख अब्दुल्लाह साहब, पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर महबूबा मुफ़्ती, पूर्व चीफ जस्टिस बिहार मुहम्मद इक़बाल साहब, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्या पद्मश्री डॉ. सैयदा सैयदेन हमीद साहिबा, पूर्व मुख्यसचिव उत्तरप्रदेश अनीस अंसारी साहब, कश्मीर से सांसद आगा रुहुल्लाह साहब, सांसद बहन इक़रा हसन, सांसद इमरान मसूद साहब, सांसद भाई ज़िया उर रहमान बर्क साहब, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी साहब, सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ अधिवक्ता फ़ुजैल अय्यूबी साहब, भोपाल से विधायक आरिफ मसूद साहब, समाजवादी महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू हासिम आज़मी साहब, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली साहब सहित और भी कई मुस्लिम सांसदो ने और कई बड़ी तंजीमो के अहम ज़िम्मेदारो ने शिरकत की।
5 घंटे मुसलसल चली इस मीटिंग मे मुल्क़ भर मे मुसलमानो के साथ हो रही ना-इंसाफी, ज़ुल्म और अधिकारों के हनन पर गंभीरता से सभी ने बात रखी और तय किया गया कि जल्द एक कमेटी बनाई जायेगी जो संजीदगी के साथ मुल्क मे मुसलमानो पर हो रहे ज़ुल्मो के खिलाफ कदम उठायेगी…









