‘पंचायत समिति आपके द्वार’ पहल से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचेगा
पूर्व मंत्री संजय बनसोडे की पहल, गांव में ही सुलझेंगी लोगों की समस्साए

मुंबई/रफ़्तार हिंदुस्तान की
उदगीर तालुका के ग्रामीण नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी और जल्दी मिले, साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान गांव में ही हो सके, इस उद्देश्य से “पंचायत समिति आपके द्वार” नामक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।
यह सराहनीय पहल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 27वें स्थापना दिवस और अजित दादा की जयंती के अवसर पर, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय बनसोडे की संकल्पना से शुरू की जा रही है।
मुख्य बिंदु…
✅ पंचायत समिति का प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचेगा।
✅ लोगों की समस्याएं गांव में ही सुनकर समाधान का प्रयास होगा।
✅ आवास, सिंचन, रोजगार और अन्य योजनाओं पर मार्गदर्शन मिलेगा।
✅ सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत।
✅ ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति।
पंचायत समिति उदगीर की सभापति वनमाला तात्याराव मरलापल्ले ने इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत पंचायत समिति का पूरा प्रशासन सीधे गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और उनका समाधान करने का प्रयास करेगा।
इस अभियान की खास बात यह है कि पंचायत समिति के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को मौके पर समझेंगे। इसमें सिंचन कुएं, प्रधानमंत्री आवास योजना (घरकुल), खेत रास्ते, रोजगार गारंटी योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस तरह की योजना लागू करने वाली उदगीर पंचायत समिति महाराष्ट्र की पहली पंचायत समिति बन सकती है। इस योजना की जानकारी राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार को भी दी गई है।
जनता के लिए राहत भरा कदम
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रशासन खुद गांव में पहुंचने से लोगों का समय, पैसा और मेहनत बचेगी। साथ ही सरकारी सेवाएं अधिक सरल और सुलभ होंगी।
मुख्य बिंद
✅ पंचायत समिति का प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचेगा।
✅ लोगों की समस्याएं गांव में ही सुनकर समाधान का प्रयास होगा।
✅ आवास, सिंचन, रोजगार और अन्य योजनाओं पर मार्गदर्शन मिलेगा।
✅ सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत।
✅ ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति









