
मुंबई।रफ़्तार हिंदुस्तान की
समाजसेवी, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवर और सुबिया एजुकेशन एंड वेलफेयर संस्था के सचिव शेख सुहेल असलम शेख असगर को समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए “भारतरत्न आइकॉनिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के बाद देशभर के कई राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस (एआईसीसी) के अध्यक्ष महेश सेनियम, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और नेता Mohammad Azharuddin, शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तथा कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
शेख सुहेल असलम लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे सुबिया एजुकेशन एंड वेलफेयर संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता, शिक्षा का मार्गदर्शन, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, सहयोगियों, संस्था के सदस्यों और सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के कार्य को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेंगे।









