उदगीर से उठी इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर आंदोलन को बढ़ा समर्थन

उदगीर | रफ़्तार हिंदुस्तान की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को महाराष्ट्र संघर्ष अभियान ने अपना समर्थन दिया है। संगठन के अध्यक्ष बाबासाहेब सूर्यवंशी ने इस संबंध में 17 जुलाई को प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लिया जाए। संगठन का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों में नीट (NEET) परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी नीति नहीं बनाई गई, जिसके कारण बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई छात्रों ने आत्महत्या जैसा कदम भी उठाया है। संगठन ने ऐसे मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन पर अध्यक्ष बाबासाहेब सूर्यवंशी सहित एम.आर. सोमवंशी, एस.टी. सूर्यवंशी, डी.एस. गुंजरणे, वी.एम. कांबळे, एम.वी. पुदाले, के.के. सोनकांबळे, नामदेव गायकवाड, जळबा ढवळे, रामेश्वर कांबळे, वैजिनाथ कांबळे, रामजी कांबळे, गोविंद शिंदे, कोर्बा थोरात, प्रविण सूर्यवंशी, राजेंद्र गायकवाड, गुणवंत बनसोडे, गौरख किवंडे, गोरोबा कांबळे, जगदीश बिरादार, संतोष गायकवाड, सतीश नेत्रगावकर, महेंद्रकुमार नेत्रगावकर, ज्ञानोबा कांबळे और कमलाकर कांबळे सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool