समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी आज़मी का 92 साल की उम्र में निधन

आजमगढ़/रफ़्तार हिंदुस्तान की

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की निजामाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आजमी का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आलमबदी आजमी का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। वह पहली बार वर्ष 1996 में निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने इसी सीट से लगातार जीत दर्ज करते हुए कुल पांच बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

अपनी सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण के कारण आलमबदी आजमी क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

वे 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी निजामाबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उन्हें उत्तर प्रदेश के सबसे उम्रदराज विधायकों में गिना जाता था।

आलमबदी आजमी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI-Powered Messaging Tool